फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! आलू किसानों को नहीं मिल रहा बीमा

Sun, 20 Dec 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के सचिव कृषि शिराज अहमद ने शनिवार को सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों, किसानों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के साथ बैठक की। इसमें किसान बीमा और सौर ऊर्जा से कोल्ड स्टोरेज संचालन पर जोर दिया गया। आलू किसानों ने सचिव को पीड़ा सुनाई कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि में फसल खराब होने पर भी बीमा नहीं मिलता। न ही भंडारण के दौरान बीमा देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

 सचिव ने शीतगृह संचालकों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए सब्सिडी बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। आलू किसान विकास समिति के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र जैन ने शीतगृहों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक पर आधारित नए शीतगृहों के निर्माण की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सचिव को दिया गया। इसमें आगरा में सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट का उपकेंद्र खोलने की मांग की गई। कृषि सचिव ने बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्हें फसल बीमा से जुड़ी मंडल भर की जानकारी नहीं मिल पाई। आगरा में फसल बीमा की रिपोर्ट देखी, स्थिति ठीक पाई गई। बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार, उप निदेशक कृषि पी. नाथ राय, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेश गोयल, आलू किसान विकास समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, चौधरी रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें