फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू किसानों को नहीं मिला पैसा... मायूस होकर लौटे

Sat, 04 Jul 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उद्यान विभाग में शुक्रवार को अपनी फसल की रकम मिलने की आस लेकर आए किसानों को मायूस लौटना पड़ा। आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति ने उन्हें तीन दिन बाद छह जुलाई तक का समय दिया है। कोल्ड स्टोर मालिक ने इस अवधि में अगर किसानों का भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। जिसमें उसके खिलाफ प्रतिकर की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2024-2025 का है। फतेहाबाद के गांव गुटावई वाजिदपुर स्थित मै. जय गिर्राज जी महाराज आइस एंड कोल्ड स्टोरेज प्रा.लि. के मालिक ने डौकी के गांव मढ़ी के छह किसानों और गैलाना निवासी एक किसान के आलू उन्हें बिना बताए बेच दिए थे। किसानों को पता चला तो उन्होंने रुपये मांगे। कोल्ड स्टोर मालिक ने टाल-मटोल कर दिया। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद शीतगृह स्वामी ने किसानों को आधी रकम खाते में लौटा दी और शेष के चेक दे दिए। किसानों ने चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। यह मामला अब आलू भंडारण विवाद निस्तारण समिति के पास पहुंचा। समिति में शामिल जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, अजय कुमार शर्मा, विपणन निरीक्षक मंडी परिषद नीलेश चतुर्वेदी व देवेश मित्तल ने दोनों पक्षों को सुना।
जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संचालक ने 25 जुलाई तक का समय मांगा, पर समिति ने कोल्ड स्टोर मालिक को तीन दिन और भुगतान के लिए दिए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर इन दिनों में भुगतान नहीं किया तो कोल्ड स्टोर मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें