फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलों में भरे जाएंगे प्रशासनिक अधिकारियों के पद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। तहसीलों में खाली पड़े प्रशासनिक अधिकारियों के पद जल्द भरे जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय में छह प्रधान सहायक पदोन्नत होकर प्रशासनिक अधिकारी बन गए हैं। इनकी तैनाती से तहसीलों में होने से कार्यों के पर्यवेक्षण में सुधार होगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग में प्रधान सहायक बृज भूषण शर्मा, आरिफ हुसैन, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार गौतम, राजीव कुमार और भूपाल सिंह की पदोन्नति का प्रस्ताव जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित चयन समिति को भेजा था। 31 दिसंबर को चयन समिति ने छह प्रधान सहायकों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर, किरावली व अन्य तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी पद खाली पड़े हैं। पदोन्नति के बाद अब तहसीलों में तैनाती होगी। इससे जन सामान्य से जुड़े कार्यों का पर्यवेक्षण बढ़ेगा। जल्द तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, भूपाल सिंह की योगदान आख्या 28 फरवरी के बाद ली जाएगी। 28 फरवरी को एक प्रशासनिक अधिकारी का पद रिक्त होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें