फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर नहीं, करंट की चपेट में आने से हुई थी मासूम की मौत

विज्ञापन
किशनी के गांव खरसरिया में बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। गांव खड़सरिया में चार वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ साबित हुई। मौत की वजह करंट लगना बताया गया है। उधर आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। पुलिस के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खड़सरिया निवासी सुनील पाल के चार वर्षीय पुत्र साहिल को रविवार की शाम परिजन उपचार के लिए इटावा ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई थी। पिता की ओर से गांव के ही शीलू शाक्य के ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत का आरोप लगाया गया था। वहीं इटावा में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
मंगलवार को शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मांग रखी कि चालक को गिरफ्तार किया जाए, वहीं ट्रैक्टर को पुलिस कब्जे में ले। पुलिस व भाजपा नेता बलवीर सिंह धनगर के काफी समझाने का प्रयास किया। दोपहर करीब 12 बजे इंस्पेक्टर पीआर शर्मा ने आरोपी को जल्द पकडने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट झूठ दर्ज कराई गई है। बच्चे की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से नहीं बल्कि करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें