पुलिस ने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या है तो वह पुलिस को बताए। हर हाल में उसका समाधान किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने घरों के बाहर लगे बैनर हटवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घरों में तलाशी से भड़के लोग
समाज के लोगों का कहना था कि उक्त व्यक्ति की पुत्री दिल्ली में मिल गई थी। इसके बाद भी बुधवार रात करीब 50-60 लोग घर में घुस आए और तलाशी ली। घर के सभी लोग बेहद डर गए थे। इस वजह से वह लोग पलायन को मजबूर हुए हैं।
माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
गुरुवार को पलायन करने से संबंधित पोस्टर सोनू, शंभूदयाल, मुकेश, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार के घरों के बाहर लगाए गए। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वों के बहकावे में आकर यह पोस्टर लगाए गए हैं। सभी के बीच में आपसी बातचीत से समझौता हो गया है। माहौल बिगड़ने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घरों में तलाशी लिए जाने को लेकर लोग भड़के थे, सभी को समझा बुझाकर स्थिति को सामान्य कर लिया गया है। अब वहां किसी भी तरह की समस्या नहीं है।