मैनपुरी। जिले की पांच ग्राम पंचायतों को शासन से मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चुना गया है। इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए अलग से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले की 129 ग्राम पंचायतों ने योजना के तहत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जिला प्रशासन ने सभी गांवों का सत्यापन कर सूची शासन को भेज दी थी। शासन की टीम ने गांवों में सत्यापन किया। इसके बाद अब पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इसमें विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत चंदीकरा, मैनपुरी की धरमंगदपुर, किशनी की बरिहा और इलाबांस के अलावा सुल्तानगंज की औरंध शामिल हैं। इनमें विकास कार्य कराने के लिए दो से आठ लाख रुपये तक की धनराशि सीधे खाते में पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
जिले की 129 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। शासन ने सत्यापन के बाद पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया है। सभी ग्राम पंचायतों को बधाई, अन्य ग्राम पंचायतें भी बेहतर कार्य के लिए प्रयास करें।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।