फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण का सहारा बनेंगे चेकडैम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अति दोहित क्षेत्र जलेसर में पानी की त्रासदी रोकने के लिए सिरसा नदी पर चेकडैम बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है लेकिन अभी तक बजट नहीं मिलने की वजह से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। निर्माण कार्य लघु सिंचाई की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जलेसर क्षेत्र में लगातार जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है। इसको नियंत्रित करने के लिए सिरसा नदी पर चार चेकडैम बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी हैं। नदी पर कपरई में 24.75 लाख, तिरगवां में 22.50 लाख, खेड़ा गारऊ 27 लाख और नगला धमी में 27 लाख की लागत से निर्माण कार्य होना है। चारों चेकडैम में 10125 लाख रुपये का खर्च होना है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराने की तैयारियां हैं लेकिन अभी तक विभाग को बजट नहीं मिल सका है। इस कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। लघु सिंचाई प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि चेकडैम प्रस्तावित हैं लेकिन अभी तक धनराशि नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें