फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल- कूड़े में मिश्रित मैटेरियल की होगी रिकवरी, फिर होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कूड़ा प्रबंधन की एक नई पहल की गई है। कूड़े में मिश्रित विभिन्न मैटेरियल अब अलग हो सकेगा। उसके बाद ही कूड़े का निस्तारण होगा। इसके लिए जिलेभर के सभी निकायों में एमआरएफ( मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। अधिकांश निकायों ने जगह चिह्नित कर काम भी शुरू कर दिया है। धनराशि सभी निकायों को मिल चुकी है।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर सभी निकायों में निर्धारित धनराशि से तैयार किए जा रहे हैं। कासगंज सहित कई निकायों में इसका काम शुरू कर दिया गया है। एमआरएफ सेंटरों में सूखा एवं गीला कूड़ा प्रबंधन के लिए अलग-अलग हॉल तैयार किए जा रहे हैं। इन सेंटरों में कमरे भी होंगे। तीन कमरों में एक स्टोर रूम, एक रैस्ट रूम और एक दफ्तर की व्यवस्था होगी। सेंटरों में श्रेडर मशीन और कंपोस्ट मशीन लगेंगी। मशीन से प्लास्टिक को काटकर उसकी पैकिंग की जाएगी तो गीले कूड़े को कंपोस्ट मशीन के जरिए खाद में तब्दील किया जाएगा। एमआरएफ सेंटरों में नगर निकायों द्वारा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें