फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी- सदभावना में होंगी शादियां तो कॉमन से मिलेंगी नौकरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। जिले में अल्पसंख्यक विभाग की पहल पर विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई है। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी देने के बाद अब धन भी दे दिया है। बेटियों की शादी के लिए सद्भावना मंडप नाम से भवन का निर्माण शुरू कराया गया है। दो करोड़ रुपये की लागत से सद्भावना मंडप बनेगा तो 1.40 करोड़ रुपये की लागत से जिले में कॉमन सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग ने कासगंज जिले में विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार को प्रस्ताव तैयार करके भेजा। इस प्रस्ताव में सद्भावना मंडप के नाम से बारातघर और जनसुविधा के लिए कॉमन सेंटर खोलने की संस्तुति की। इस योजना को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है साथ ही धन भी स्वीकृत कर दिया। दो करोड़ रुपये सद्भावना मंडप के लिए मिले हैं और 1.40 करोड़ रुपये कॉमन सेंटर के लिए मिले हैं। यह दोनों ही सौगातें पटियाली तहसील के हिस्से में आई हैं।
सद्भावना मंडप पटियाली की ग्राम पंचायत म्यूनी के गांव पीतमनगर में बनेगा और कॉमन सेंटर गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र के गांव गनेशपुर में बनाया जाएगा। कॉमन सेंटर पर लोगों के जाति, आय, मूल प्रमाण पत्रों के अलावा अन्य सरकारी दस्तावेज भी बनाए जाएंगे। कॉमन सेंटर पर दस्तावेज बनाने के लिए ग्राम पंचायत के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें