भरगैन-कासगंज। कस्बे में वारसी टीम के द्वारा जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन सामग्री की किट उपलब्ध कराईं गई। टीम के सदस्य समाजसेवी रिहान खान ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को 200 मास्क और 30 सैनिटाइजर का वितरण किया है। टीम ने 120 से अधिक निर्धन परिवारों की राशन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
प्रत्येक राशन किट में ढाई किलो आटा, एक किलो चावल, एक किलो पकवान बनाने का तेल, चीनी, दो प्रकार की दालें, नमक, चाय पत्ती आदि चीजे हैं। समाजसेवी निजाम खान ने टीम को सामग्री उपलब्ध कराई।