फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद को उतरे संगठनों के लोग, जगह-जगह बांटा भोजन

विज्ञापन
कासगंज के प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आए ग्रामीणों को भोजन कराते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलेभर में कोरोना की महामारी के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न संगठन जुटे हुए हैं। पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों सहित आरएसएस, भाजपा व अन्य सेवाभावी संगठनों के लोग भोजन के पैकेट व अन्य जरूरी खाद्य सामग्री वितरित करने में जुटे हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा सहित तमाम शहरों में फंसे लोग घरों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में राह चलते लोग भूख प्यास से परेशान हैं। तमाम लोग इन्हें भोजन कराने में जुटे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने भोजन व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। भाजपा नेता डीएस लोधी के नेतृत्व में बाईपास पर राह चलते लोगों को बिस्किट व फल बांटे।
विज्ञापन

उन्हें जागरूक करते हुए कहा कि सतर्कता बरतें और बीमारी से बचने के लिए घरों में रहें। वहीं पूर्व चेयरमैन डॉ. शशिलता चौहान, कबीर प्रताप, राजवीर सिंह ने राह चलते लोगों की मदद की। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बौहरे एवं उनकी टीम के राकेश गुप्ता, हृदेश गुप्ता, मोनू, राजेंद्र बौहरे, मुकेश, सुनीता शर्मा, शिवेंद्र बौहरे ने भी गरीबों और राहगीरों को भोजन बांटा। वहीं विकास खंड कार्यालय में तैनात फिरोज अहमद ने राज कोल्ड स्टोरेज पर भोजन के पैकेट वितरित किए। सर्कुलर रोड के प्रदीप अग्रवाल कसेरे ने पैकेट दिए। वहीं भाजपा नेता डॉ. बीडी राना ने बस स्टैंड पर खाना खिलाया। नगर कार्यवाह जोगेंद्र लोधी ने बताया कि आटा, चावल, आलू, दाल, मसाले आदि के पैकेट जरूरतमंदों को बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें