फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिसकर्मी बता ऑटो बुक कर युवक चालक का मोबाइल लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक ने ऑटो बुक किया। काफी देर घुमाने के बाद एक जगह रुकवाया और चालक को गुटखा लाने भेजा। चालक के जाते ही उसका मोबाइल चोरी कर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एत्माद्दौला के कछपुरा निवासी पीड़ित देवेंद्र कुमार ऑटो चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी की रात कछपुरा से रामबाग ऑटो लेकर जा रहे थे। रामबाग पर एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और ऑटो बुक कर आगरा कैंट चलने को बोला। काफी जगह घुमाने के बाद कैंट के पास पहुंच कर ऑटो रुकवाया और गुटखा लाने को बोला। वह जैसे ही गुटखा लेने गए, आरोपी ऑटो में रखा उनका मोबाइल चोरी कर भाग गया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें