फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जेल में बंद भाई के दोस्त की जमानत के लिए करनी थी पैसों की जुगाड़.. लगाई ऐसी तरकीब, खुद ही फंस गए

Fri, 09 Aug 2024 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक मकान से लाखों का माल उड़ाने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने ये चोरी जेल में बंद दोस्त की जमानत के लिए की थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक दोस्त के भाई की जमानत के लिए दो युवकों ने चोरी का प्लान बनाया। एक मकान के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूरी कहानी बताई, तो पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना भानु प्रताप ने बताया कि पकड़े एक आरोपियों में से एक का भाई जेल में था। उसकी जमानत के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन दोनों ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए बंद मकान के ताले तोड़े और चोरी कर ली। 


ट्रांसयमुना पुलिस ने दोनों आरोपियों पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम जीशान और रवि बताए हैं। पुलिस ने बताया कि रवि के भाई की जमानत कराने के लिए नराइच के पास एक बंद मकान में चोरी की थी। मकान की रेकी नदीम ने की थी, जो अभी फरार है। आरोपियों के पास से कुछ जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें