'रुपये नहीं, तो बच्चा देना पड़ेगा'
आरोप है कि अस्पताल की फीस न दे पाने पर चिकित्सक ने कहा कि रुपये नहीं हैं तो बच्चा देना पड़ेगा। इसके बाद दंपती से जबरन एक कागज पर अंगूठा लगवा लिया और नवजात लेकर 70 हजार रुपये देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़ित दंपती अपनी पीड़ा लेकर समाजसेवी नरेश पारस मिले। दंपती पर पांच बच्चे पहले से हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त अस्पताल पर छापा मारा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अनियमिताएं मिलने पर अस्पताल को सील किया गया है। नवजात बच्चे को बेचने जाने की सूचना मिली है। मामला संदिग्ध है। इसकी जांच पुलिस करेगी।
यह भी पढ़ें- साढ़े पांच महीने बाद खुले स्मारक, सबसे पहले कोलकाता के पर्यटकों ने किया 'बेबी ताज' का दीदार