फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से उफनाए तालाब, रास्ते, घर और खेतों में भरा पानी

विज्ञापन
बाह: बारिश से उफनाए तालाब का पानी उदयपुर कला की गलियों में भरा
विज्ञापन
बाह/ इरादतनगर। जैतपुर, बाह और इरादतनगर क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार को जमकर बादल बरसे। बारिश से उफनाए तालाबों से बस्ती की गलियां ही नहीं, रास्ते भी डूब गए। रास्तों का पानी घरों और खेतों में भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का आना-आना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

बाह के रजपुरा के मजरा पुरा तेजसिंह में तालाब का पानी गांव के रास्ते पर भर गया है। किसान बैजनाथ सिंह के खेत में पानी भरने से फसल नष्ट होने की स्थिति पैदा हो गई है। भाकियू नेता डॉ. राधेश्याम ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार तक पानी भरा है। गांव की गलियों में पानी बह रहा है। ब्लॉक प्रशासन ने पानी निकासी का आश्वासन दिया है।
जैतपुर के उदयपुर कला गांव के अजय भदौरिया ने बताया कि तालाब की सफाई नहीं हुई। नतीजतन सोमवार को तालाब का पानी गलियों में घराें की देहरी तक भर गया है। धनियापुरा गांव के तालाब की सफाई न होने से बस्ती के घर की देहरी तक पानी भर गया है। धोबई गांव के तालाब का पानी गांव की गलियों में बह रहा है। फरैरा, सहाबरायपुरा के तालाब का पानी बस्ती में भर गया है। पुरा खुमान गांव के तालाब का पानी फिर से स्कूल के रास्ते पर भर गया है।
विज्ञापन

इरादतनगर क्षेत्र के गांव मिहावा, भिड़ावली, शेरपुर, पुसेंता आदि में बारिश के बाद सड़कें तालाब बनी दिखीं। खेतों में खड़ी गोभी, मिर्च, भिंडी, मूली, पालक सहित हरी सब्जी की फसलों के आसपास खेतों में पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की आशंका सताने लगी है।क्षेत्रीय किसान बनवारी लाल त्यागी, सुरेंद्र सिंह, शिव सिंह आदि का कहना है यदि पानी की जल्द निकासी नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।


वर्जन-
पुरा तेजसिंह गांव में पंचायत सचिव को तालाब के पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। पुरा खुमान एवं उदयपुर कला के तालाब के पानी की निकासी कराई जाएगी। - नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी, बाह एवं जैतपुर कला



बाजरे की अच्छी फसल, जलभराव से गलन की आशंका
बाह। बाजरे की फसल इस बार अच्छी है। पर, सोमवार को हुई बारिश का पानी खेतों में भर गया है। बाजरे एवं तिल की फसल में पानी भरने से किसान फसल गलन की आशंका से परेशान हो उठे हैं। नरहोली के किसान भूपेंद्र सिंह चौहान, भाऊपुरा के आकाश जादौन, नीमडांडा के संतशरन वर्मा ने बताया कि बाजरा के खेत में भरने से गलन और सड़ांध का खतरा बढ़ गया है। जरार के किसान सुरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, कनेरा के छोटेलाल, अजयपाल सिंह ने बताया कि तिल के खेतों में बारिश का पानी भरने से फसल पीली पड़ने लगी है। बारिश नहीं थमी तो निचले इलाके के खेतों में तिल की फसल गल कर सड़ जाएगी। वहीं, वर का पुरा के रामप्रकाश कुशवाह, बाह के प्रदीप कुशवाह ने बताया कि तोरई, लोकी, भिंडी के खेतों में बारिश का पानी भर गया है। जिससे नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें