फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल के बगल का तालाब कराया खाली, नहीं मिला मगरमच्छ

विज्ञापन
बाह: गुमानसिंह पुरा में स्कूल के बगल का तालाब खाली, नहीं मिला मगरमच्छ
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के बगल के तालाब में 31 अगस्त को मगरमच्छ दिखा था। सोशल मीडिया पर तालाब में घूमते मगरमच्छ का वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार और बुधवार 2 दिन में ट्रैक्टर से पंपसेट चलाकर तालाब को खाली कराकर मगरमच्छ की तलाश कराई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

वन दरोगा राहुल जादौन, पंकज सिंह, वन्यजीव रक्षक योगेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, टिंकू टीम ने सीढ़ी का सहारा लिया, डंडे के सहारे कीचड़ को खंगाला। दिनभर चले रेस्क्यू के बाद तालाब में मगरमच्छ नहीं मिला। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया तालाब खाली कराने के बाद भी मगरमच्छ नहीं मिला है। वन विभाग की टीम ने तालाब से बच्चों, ग्रामीणों और मवेशियों को दूर रखने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों ने बताया तालाब के रास्ते ही बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं। तालाब के तीन किनारे पर बस्ती और घर हैं। हमले के डर ने रात की नींद एवं दिन का चैन छीन लिया है।

मुकुंदीपुरा के तालाब से मगरमच्छ के बाहर निकलने का इंतजार
मुकुंदीपुरा के तालाब में 28 अगस्त को मगरमच्छ दिखा था। रास्ते और गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पांचवें दिन बुधवार को भी वन विभाग की टीम जमी रही। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया बुधवार को दिनभर मगरमच्छ तालाब से बाहर नहीं निकला। तालाब में पानी बढ़ने की वजह से मगरमच्छ के बाहर आने का वन विभाग की टीम इंतजार कर रही है। रात में भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें