आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र कस्बे की विजयनगर कॉलोनी से 30 अप्रैल को 8 साल के अभय प्रताप का घर के सामने से अपहरण हो गया था। पांचवें दिन पुलिस ने गांव के पास स्थित तालाब के पानी को पंपसेट लगवाकर खाली कराया। अब शक करीबियों पर गहरा गया है। पुलिस बालक के रिश्तेदारों सहित 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बालक अभय की तलाश में उसके परिजन भी लगे हुए हैं। वहीं पांच पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। हादसे या अनहोनी की आशंका के कारण पुलिस ने रविवार को गांव के पास बने तालाब के पानी को खाली करवाया। तालाब में कुछ नहीं मिला।