फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पॉलिटेक्निक की छात्राओं को अब कॉलेज में ही मिलेगा आवास

Thu, 05 Sep 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अब रहने के लिए आवास की भी सुविधा मिलेगी। विद्यालय में लगभग 3.48 करोड़ की लागत से राज्य सेक्टर से 60 बेड का महिला छात्रावास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालय छाछा में भोगांव के अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक किशनी की भी कक्षाएं संचालित होती हैं। प्रत्येक वर्ष विद्यालय में अलग-अलग ट्रेडों के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के भी छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। विद्यालय में महिला छात्रावास नहीं होने के कारण दूरदराज की छात्राएं आसपास के किसी गांव में या भोगांव में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं। विद्यालय से दूर कमरा होने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य बिहारी लाल ने बताया की विद्यालय में राज्य सेक्टर की ओर से 60 बेड का महिला छात्रावास बनवाया जा रहा है। इसकी लागत 3.48 करोड़ रुपए की है। छात्रावास को पूर्ण करने का कार्यदायी संस्था को अक्तूबर तक का समय दिया गया है। छात्रावास बनने के बाद छात्राएं यहां रहकर पढ़ाई कर सकती हैं। छात्रावास विद्यालय प्रवक्ता जसवंत सिंह और अरुण कुमार यादव की देखरेख में बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें