फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सांस लेना हुआ मुश्किल! प्रदूषण से नाक, गले और आंखों पर हमला, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Sat, 07 Nov 2026 02:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार


आगरा में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में सांस, नाक, गले और आंखों की एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक रोजाना 8 से 10 गंभीर मरीज भर्ती हो रहे हैं, इनमें अस्थमा अटैक और सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों को ऑक्सीजन तक देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आगरा में प्रदूषण - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में नाक, गले और आंखों की एलर्जी के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्थमा अटैक और सांस-टीबी रोग के मरीज आ रहे हैं। हालत खराब होने पर इन्हें भर्ती कर ऑक्सीजन देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि हवा में धूल-धुआं अधिक होने से फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है। इससे सीने में जकड़न, दर्द, तेज खांसी, बलगम की शिकायत अधिक हो गई है। अस्थमा और सांस के मरीजों की हालत ज्यादा खराब है। अस्थमा अटैक और सांस व टीबी के मरीजों की परेशानी बढ़ी मिल रही है। रोजाना 8 से 10 मरीज गंभीर हालत में भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन की नाक, कान और गला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रीतू गुप्ता ने बताया कि धूल-धुआं के कण नाक व गले में पहुंचकर संक्रमण कर रहे हैं। इससे बार-बार छींक आना, जुकाम होना, नाक में खुजली-जलन की परेशानी हो रही है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नेत्र रोग विभाग के डॉ. तिरुपति नाथ ने बताया कि आंखों में धूल के कण पहुंच रहे हैं। इससे एलर्जी हो रही है। लाल होना, खुजली और जलन की शिकायत भी मिल रही है। आंखों को रगड़ने पर कॉर्निया में जख्म हो रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है।



इन बातों का रखें ध्यान
- बेवजह घर से बाहर जाने से बचें। धूल-धुआं से बचें।

- एक बार में ही बाजार से खरीदारी कर लाएं।
- चश्मा लगाकर घर से निकलें, मास्क लगाएं।
- आंख में धूल जाने पर साफ पानी से धोएं, उसे रगड़े नहीं।

- सीने में जकड़न पर सुबह-शाम भाप लें, दवाएं एडजस्ट कराएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें