फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः आगरा-कासगंज में 17 लाख मतदाता चुनने जा रहे 'अपनी सरकार'

Tue, 21 Nov 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
आगरा नगर निगम सहित जिले के 13 में से 12 निकायों के लिए आज (बुधवार) मतदान होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दयालबाग नगर पंचायत पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान होगा। इसमें आगरा नगर निगम के अलावा जिले की 5 नगर पालिका परिषद तथा 6 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होगा। 14,54,430 मतदाता सुबह 7.30 बजे से शाम तक पांच तक वोट डाल सकेंगे। 
विज्ञापन


जिले के सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से होंगे।
विज्ञापन

कासगंज में 10 निकायों के लिए मतदान

डेमो - फोटो : डेमो
कासगंज जनपद में तीन नगरपालिका परिषद एवं सात नगर पंचायतों के लिए जिले के 2,20,627 मतदाता मतदान करके प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले भर की नगरपालिका और नगर पंचायतों में 133 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं, जबकि 690 सदस्य पद के प्रत्याशी हैं जो चुनावी समर में उतरे हुए हैं। 

104 मतदान केंद्रों के 293 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाएगा। जिले को 14 जोन एवं 38 सेक्टरों में बांटा गया है। 1523 मतदान कर्मियों को मतदान की व्यवस्थाओं में लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं। चुनावी समर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता लिखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें