फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, पोलिंग बूथ पर लागू होगा ये खास आदेश

Sat, 25 Nov 2017 05:13 PM IST
कुशल प्रताप/अमर उजाला मांट (मथुरा)
विज्ञापन
no smoking
विज्ञापन
यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रविवार 26 नवंबर को मथुरा जिले में मतदान होगा। यहां मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित 15 निकायों के लिए मतदान होना है। शनिवार को पो‌लिंग पार्टियों का अपने मतदान केंद्र पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इस बार मतदान केंद्रों के लिए कुछ आदेश भी जारी किए गए हैं।  
विज्ञापन


निकाय चुनाव में सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया है। मतदान केंद्र सार्वजनिक स्थलों की श्रेणी में आते हैं, इसीलिए शासन ने यह फैसला लिया है। ऐसे में मतदान केंद्रों पर धूम्रपान निषेध क्षेत्र और यहां पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है आदि चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। 

उपजिलाधिकारी मांट वरुण कुमार पांडे ने बताया कि शासन से आए आदेशनुसार इस बार निकाय चुनाव की प्रक्रिया में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों का तंबाकू प्रयोग करना स्वछता अभियान के विरुद्ध होगा। 
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर प्रयोग करना गलत माना जाएगा। ऐसा करने पर कार्रवाई होगी। इसे रोकने के लिए मतदान केंद्र पर बोर्ड भी लगाए जाएंगे। यदि कोई भी मतदान के समय परिसर में धूम्रपान तंबाकू का सेवन करते हुए पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें