कासगंज गंजडुंडवारा की असदगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिल?
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा/ सहावर। गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत असदगढ़ एवं सहावर की ग्राम पंचायत चांडी के रिक्त प्रधान पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। दोनो ग्राम पंचायतों में 70.09 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ ही 9 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
उपचुनाव में ग्राम पंचायत प्रधान के लिए गंजडुंडवारा की असदगढ़ ग्राम पंचायत के लिए असदगढ़ व जारी में मतदान केंद्र बनाए गए। इन दोनों मतदान केंद्रों पर 2031 मतदाताओं में से 1384 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 68.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इसी के साथ ही नरेश चंद्र, नेमवती, रामादेवी, संगीता, हरप्रसाद, अमरवती गुड्डों देवी का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। सहावर की चांडी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए चांडी मतदान केंद्र पर वोट डाले गए। 915 मतदाताओं में से 681 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। कुल 74.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ ही अलका यादव पत्नी विजय प्रताप यादव ब मीना देवी पत्नी सुभाष चंद्र यादव का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतदान के दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारी नजर बनाए रहे।