फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वावलंबी होंगी तो समाज करेगा विकास: रामनरेश

विज्ञापन
10एमएनपी-25-शीतला देवी मंदिर प्रांगण में प्रेरणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्र? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जब महिला स्वावलंबी होंगी तो समाज विकास करेगा। हर घर की महिला आत्मनिर्भर बने। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। उन्हें अपनी जरूरत पूरी करने के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यह बातें शुक्रवार को आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने नुमाइश मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समूहों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें जिससे वह भी आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटी की शादी में 51 हजार रुपये सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे हैं। महिलाएं गठित समूह से जुड़कर खुद को स्वावलंबी बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन गरीब परिवारों के विकास, आजीविका के अवसरों का सृजन करने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। महिलाएं बचत पर विशेष ध्यान दें। साप्ताहिक बैठक करके आपसी संवाद बनाए रखें। जादूगर देव एंड पार्टी, पूजा लोकगीत पार्टी के कलाकारों ने जादू, लोकगीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, उपायुक्त स्वत: रोजगार रंजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड अनुपम दत्ता, जिला अग्रणी प्रबंधक जोगिदर पाल, उपायुक्त उद्योग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें