फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर हो चुकी फेल

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सांसद तेजप्रताप और विधायक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रांति दिवस पर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके धरना दिया। पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने, प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगने का आरोप लगाया। राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के पास प्रदर्शन करके तिकोनिया पार्क में धरना दिया। धरने में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े जा रहे हैं। विधायक सदर राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग कमजोरों की जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं।
शिकायत पर कार्रवाई करना तो दूर पीड़ितों की बात तक नहीं सुनी जाती है।
विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है। भाजपा गलत का साथ गलत का विकास के तहत काम कर रही है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। थाने और तहसील भाजपा के नेता चला रहे हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि सपा अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़कों पर उतरकर सपा आंदोलन करेगी। कार्यवाहक महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने कहा प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं।
विज्ञापन

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सपा के धरने को देखते हुए कलक्ट्रेट को छावनी में बदल दिया गया। चार थानाध्यक्षों के अलावा महिला थाना, पीएसी के जवान तैनात किए गए। सपाइयों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रही। कलक्ट्रेट में जाने वाले वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। अधिकारी धरने के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में ही जमे रहे।
यह लोग रहे मौजूद
सपा के धरने में प्रो. केसी यादव, देवेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, ज्योति मैसी, हृदेश सिंह जॉनी, शफी मंसूरी, रेनू कटारिया, कृष्णादास लोधी, शशी मिश्रा, नसीर वारसी, रामखिलाड़ी यादव, चंद्रशेखर यादव, देवेंद्र सिंह यादव, प्रेमसागर यादव, जगपाल सिंह यादव, दीपसिंह पाल, तोताराम यादव, बिल्लू सिंह यादव, एएच हाशमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें