दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति से मुलाकात कर बाहर निकलते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। दुष्कर्म पीड़िता से बातचीत के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पूर्व जिप. अध्यक्ष के आवास पर मीडिया से बात की। यहां उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई के लिए वर्तमान सरकारें दोषी हैं। युवा बेरोजगार हैं और किसान को अपनी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। देश में पेट्रोल डीजल और खाद की महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
इन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था उसे पूरा नहीं किया जा रहा है जब कि सरकार युवाओं की हितैषी होने का दावा करती है। इससे बड़ा छल और क्या होगा कि युवाओं को भरोसे में लेकर उनसे वोट लिया गया और अब उनकी ओर मुड़कर तक नहीं देखा जा रहा है। हम मांग करते हैं कि 2022 तक बेरोजगारी समाप्त की जाए। जब युवा बेरोजगार नहीं होगा तो गरीबी नहीं बढ़ेगी और गरीबी नहीं होगी तो हिंसा भी नहीं बढ़ेगी। नई सरकार देश की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और आज यही कारण है कि सामाजिक समरसता नहीं है जिसकी वजह से देश की अजीब स्थित हो गई है। इससे समाज का तानाबाना बिगड़ रहा है। देश तभी समृद्ध हो सकता है जब सबको न्याय मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को देश और प्रदेश की दुर्दशा पर आड़े हाथों लिया और कहा कि गरीब जनता करीब होती जा रही है और देश को लूटकर पैसे वाले भाग रहे हैं। इस ओर सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। कानून व्यवस्था के नाम पर पर खूब निंदा की गई। एटा के अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने पीड़िता व उसके पति से मुलाकात कर उन्हें साथ देने का भरोसा दिया। उन्होंने एसएसपी से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।