फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने मांगा एक करोड़ रुपये का मुआवजा

विज्ञापन
03एमएनपी-17-एडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कानपुर में हुई वारदात पर जिले के राजनीतिक दलों ने शोक जताया है। शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। सपा ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा सरकार को भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

सपाइयों ने कानपुर में हुई वारदात पर दुख जताते हुए शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम बी राम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर असफल योगी आदित्यनाथ की सरकार को तत्काल भंग किया जाए। राज्यपाल से मांग की गई कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही घायलों को पचास-पचास लाख रुपये की सहायता दी जाए। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल, सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, सुखवीर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें