फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान हुआ बदहाल

विज्ञापन
26एमएनपी-39-करहल के गांव नादमई में बैठक को संबोधित करते कांग्रेसी नेता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा सरकार में किसान पूरी तरह बदहाल है। भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान से किसानों को न्याय दिलाएगी। यह बातें कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

बुधवार को करहल क्षेत्र के गांव नादमई में उन्होंने नुक्कड़ सभा केे बाद किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के द्वार पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं की जानकारी कर रही है। भाजपा सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा भी पूरा नहीं किया है।
जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि किसानों को आवारा जानवरों से राहत दिलाई जाए। खाद, बीज, डीजल, बिजली, कीटनाशक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। किसानों की फसलों के मूल्य का भुगतान 15 दिन में किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। कार्यक्रम समन्वयक आलोक यादव, धीरज श्रीवास्तव, राकेश यादव, कैलाश उपाध्याय, फरीद अली, विनोद यादव, भैयालाल गुप्ता, राजेश कुमार, सुखवीर सिंह यादव, देशराज सिंह, रामऔतार, कैलाशचंद्र बाथम, बैंचेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें