फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का हो पालन- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर(कासगंज)। विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 1 दिसंबर को होने वाले मतदान की व्यवस्थाएं पूरी करने में प्रशासन जुटा हुआ है। डीएम सीपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बुधवार को अमांपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी सहावर और क्षेत्राधिकारी सहावर को व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहे। सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था हो। उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी ली। एसपी मनोज सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों के बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाली थाना पुलिस से जानकारी की। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक, नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें