फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र की बंदिश ने हजयात्रा पर जाने के सपने को लगाया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के बीच शुरू होने जा रही 2021 की हज यात्रा के लिए लगाई गई उम्र की बंदिश ने उम्रदराज लोगों के सपनों को ग्रहण लगा दिया है। इससे वे काफी मायूस हैं। वहीं, आवेदन की रफ्तार भी धीमी है। कोरोना संकट के चलते हज यात्रा 2020 पर पाबंदी लग गई, जिससे जिले से आवेदन करने वाले 140 लोग हज यात्रा पर जाने से वंचित हो गए। इसबार हज यात्रा कमेटी इंडिया ने नियमों व शर्तों में बदलाव कर हज यात्रा 2021 का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

यात्रा के लिए उम्र की बंदिश लगा दी गई। अब 18 साल से 65 साल तक की आयु के ही यात्री हजयात्रा में शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही हजयात्रा के अनुमानित किराए में भी लगभग 1 लाख रुपये की वृद्धि कर दी गई। इस निर्णय के बाद से 65 साल से अधिक की आयु के लोगों का हज यात्रा पर जाने का सपना अब अधूरा रह जाएगा। वहीं कम आयु के बच्चों वाली महिलाएं भी इस बार हज यात्रा पर नहीं जा सकेेंगी। 7 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आवेदन करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें