फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाएं गांव गांव तक पहुंचाएं- रमेश

विज्ञापन
कासगंज के मोहनपुर में भाजपा की बैठक में मंचासीन अतिथि - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी मोहनपुर मंडल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चंद्र साहू थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा लगातार जनहित में कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों, किसानों के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। इनके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

हर गांव में कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। मंडल अध्यक्ष अभय मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का भरोसा दिया। बैठक के दौरान मंडल उपाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रेम सिंह राठौर, कैलाश चंद्र, नौशाद खान, भवानी शंकर, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें