फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला को निर्विरोध चुना गया प्रधान

विज्ञापन
24एमएनपी-19-कोसमा हिनूद में निर्विरोध प्रधान चुनने पर ऊषा देवी का स्वागत करते समर्थक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
घिरोर (मैनपुरी) । विकास खंड की ग्राम पंचायत कोसमा हिनूद में प्रधान राधेश्याम यादव की मृत्यु से सीट खाली हो गई थी। इसके बाद खंड विकास अधिकारी ने चुनाव की घोषणा की थी। शुक्रवार को एक ही नामांकन होने से ऊषा देवी को निर्विरोध प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

कोसमा हिनूद में प्रधान के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार तक कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे लेकिन शुक्रवार को नामांकन के आखिरी समय तक केवल पूर्व प्रधान की पत्नी ऊषा देवी ने ही नामांकन किया। ऐसे में नामांकन का समय बीतने के बाद उन्हें निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजान सिंह यादव,आरओ अशोक कुमार यादव व नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, बीडीओ धीरेंद्र कुमार यादव, सचिव प्रदीप यादव, कोसमा मुसलमीन प्रधान मुसर्रत अली, सुहेल अली, राजेंद्र यादव, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें