फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का सम्मान सुरक्षित, सुविधाओं के होेंगे प्रयास : रामनरेश

विज्ञापन
24एमएनपी-17-दीवानी में आयोजित शपथ ग्रहण में मौज्ूद कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री व अन्य - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। वकीलों का सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा। उनकी सुविधाओं के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। वकीलों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री की जानकारी में लाकर पूरा कराया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को दीवानी में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन केे पदाधिकारियों केे शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को उन्होंने कहा वकीलों के दुख दर्द की हमको जानकारी है। वकालत करने केे दौरान आने वाली समस्याओं को नजदीक से देखा है। मेरा प्रयास होगा वकीलों की समस्याओं का निराकरण हो। जिला जज विजेंद्र सिंह ने कहा बार और बेंच में सामंजस्य रहना चाहिए। मोटर दुर्घटना प्राधिकरण केे चेयरमैन अनिल कुमार वर्मा ने कहा समस्याओं का समाधान वकील बैठकर कराएं। एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा वकील के पास बड़ी उम्मीद से वादकारी आते हैं। उनकी कानूनी दायरे में पैरवी करें। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, अंकज मिश्र ने भी वकीलों को संबोधित किया। बार एसोसिएशन केे वरिष्ठ सदस्य भुवन चतुर्वेदी ने अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौकेे पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष जयपाल सिंह, अपर जिला जज अवनीश गौतम, लवी यादव, रामकिशोर पांडेय, मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, सीजेएम तेंद्रपाल, सिविल जज तरन्नुम खान सहित वकील मौजूद रहे। संचालन एएच हाशमी ने किया।
मुख्यमंत्री को लाने का करेंगे प्रयास
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा वकीलों की भवन बनाने की मांग जायज है। इसे पूरा कराने केे लिए वह मुख्यमंत्री को मैनपुरी लाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही भवन बनाने की घोषणा कराने के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें