फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर, संयोजक, प्रभारी व बूथ अध्यक्ष पंचायत चुनावों में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक वार्ड में ग्राम चौपाल अभियान के अंतर्गत वार्ड 16 सोरों देहात के ग्राम मुसावली में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इसमें त्रिस्तरीय चुनावों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षों केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए गरीबों के लिए आम जनता के लिए लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव की तस्वीर बदल रही है। गांव में सोलर प्लांट, बायोगैस, जैविक खाद,पर किसानों को सब्सिडी का धन मिल रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रदेश के 40 लाख लोगों को आवास दिए हैं। तमाम योजनाएं हैं, जो सीधे-सीधे गांव के किसानों को मिल रही हैं। बैठक में जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, सोरों देहात मंडल अध्यक्ष मोकम सिंह, कुलदीप प्रतिहार, सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें