15एमएनपी-12-जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह का स्वागत करते लोग
- फोटो : MAINPURI
नौरमई (मैनपुरीे)। भाजपा सरकार में देश का संविधान खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो भाजपा को गद्दी से उतारना ही होगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भाजपाइयों ने ही संविधान की प्रतियां जलाई थीं। अब देश की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। यह बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने कहीं।
बुधवार को इटावा से आगरा जाते समय नौरमई में जन अधिकार पार्टी केे राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था संविधान में सभी वर्गों के लोगों को समानता का अधिकार दिया गया है। आज उसी संविधान को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा। भाजपा सरकार ने देश की जनता को केवल गुमराह किया है। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने और खाते में पंद्रह लाख रुपये देने की बात कहने वाले झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा आज किसान परेशान है। खाद बीज के दाम आसमान छू रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से मोदी सरकार ने देश की जनता को गुमराह किया है। इस दौरान आनंद कुशवाहा, सुरेंद्र शाक्य, विजय शाक्य, राजीव कुशवाहा, आनंद शाक्य, सुभाषचंद्र कुशवाहा, दलबीर बघेल, सोनू बघेल, विनोद कुमार, अरविंद शाक्य, शिवराज शाक्य, रामदास कुशवाहा मौजूद रहे।