फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए नियुक्ति हुए छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर छह स्टेटिक और एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की प्रथम पाली में 2015 और द्वितीय पाली में 477 अभ्यर्थी बैठने जा रहे हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्ति किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बीएसए विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह और नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा को परीक्षा के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जबकि एसडीएम सदर ऋषिराज को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज और श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें