फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में ये कैसी पुलिसिंग, सुराग मिल रहे न कातिल...मस्जिद में महिला की हत्या की गुत्थी भी न सुलझी

Fri, 31 May 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मस्जिद में महिला की हत्या के मामले में पुलिस 12 दिन बाद भी खाली हाथ है। हत्या किसने और क्यों की ये सवाल अब भी सवाल ही बने हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Woman murdered - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कमिश्नरेट में नई साक्ष्य आधारित प्रणाली लागू है। रोज डमी पर अभ्यास कराए जा रहे हैं। साक्ष्य संकलन करना सिखाया जा रहा है। लेकिन, चौकी व थाना से लेकर सर्किल पुलिस का रवैया नहीं बदल रहा। ये हम नहीं, 12 दिन पहले ताजमहल के पास मस्जिद में हुए हत्याकांड की जांच कह रही है। दो सप्ताह बाद भी पुलिस को हत्यारे के सुराग नहीं मिले।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से ताजमहल अति संवेदनशील क्षेत्र है। ताज सुरक्षा पुलिस से लेकर तमाम तरह सुरक्षा बल तैनात हैं। फिर भी ताजमहल के पूर्वी गेट से 100 कदम दूर लकड़हारा मस्जिद में 19 मई को 38 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का शक था। तब, पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड ने घटनास्थल का मुआयना किया था। 

लेकिन, 12 दिन बाद भी पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड में खाली हाथ है। दूसरी तरफ हत्याकांड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। समुदाय विशेष को लेकर अर्नगल टिप्पणियां व भड़काऊ पोस्ट हुए। हालांकि, भड़काऊ पोस्ट मामले में पुलिस ने एक केस भी दर्ज किया है। पर, हत्याकांड का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग मिलने का पुलिस का दावा भी हवा-हवाई निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें