फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रक्षाबंधन पर वर्दी नहीं पहनेगी पुलिस, बाजारों इस तरह की जाएगी निगरानी; पीएसी भी रहेगी तैनात

Fri, 08 Aug 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। इस दिन पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस के संग पीएसी भी लगाई गई है। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। बाजारों में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आटो और बस स्टैंड पर एंटी रोमियो और ईगल मोबाइल रहेगी। बाइकर्स और ऑटो गैंग की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस की अलग-अलग टीम रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक चाैराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मी रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर को 6 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। महिलाएं घर से निकले तो सुरक्षित भाइयों को राखी बांधने जा सकें, इसके लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस उन स्थानों पर रहेगी, जहां पर चोरी और लूट की ज्यादा घटनाएं होती हैं। जिन बाजारों में अधिक भीड़ रहती है। यहां पर सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी घूमेंगे। संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। कई बार बाइकर्स और ऑटो गैंग भी महिलाओं के साथ वारदात करते हैं।इनकी धर-पकड़ के लिए अलग से प्रत्येक थाने की टीम को लगाया गया है। अगर, वारदात होती है तो थाना प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन

ऑटो और बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। ईगल मोबाइल और एंटी रोमियो स्क्वैड को भी लगाया गया है। जिससे किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा यातायात संचालन के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें