क्या होता है एपिक नंबर
वोटर कार्ड जब बनता है, तब उस पर एक एपिक नंबर लिखा जाता है। पोस्टल वोट डालने के लिए यह नंबर लिखना जरूरी है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा पाए है, जिनके पास वोटर कार्ड हैं भी वो अपने घरों पर रखकर आए हैं। पुलिसकर्मियों को एपिक नहीं देने पर वेतन रुकने की टेंशन है।
एपिक कार्ड पर चस्पा होंगे बार कोड
मतदाता पहचान पत्र एपिक कार्ड के लिफाफों पर बार कोड चस्पा करने का काम सदर तहसील में शुरू हो गया है। यहां आगरा दक्षिण, ग्रामीण, उत्तर और छावनी विधानसभा क्षेत्र के एपिक कार्डों पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बार कोड चस्पा किए जा रहे हैं। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी के मुताबिक बार कोडिंग के लिए 21 से अधिक लेखपाल, संग्रह अमीन व अन्य कार्मिक तैनात किए हैं। कार्य समाप्त होने तक टीमों की ड्यूटी बार कोडिंग पर रहेगी।