आगरा में आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस कर्मियों को रवाना किया। मैराथन में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र नचिकेता झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित ग्राउन्ड से पुलिसकर्मियों की पांच किमी की मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान प्रारम्भ की, जोकि परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, नालबन्द, पंचकुइयां, सदर तहसील होते हुए परेड ग्राउन्ड पर समाप्त हुई।
मैराथन के पांच विजेता
मैराथन में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया गया। मैराथन के प्रथम 5 विजेताओं में पहले स्थान पर रहे रिंकित, दूसरे स्थान पर कुलदीप, तीसरे स्थान पर आशीष, चौथे स्थान पर शरद और पांचवें स्थान पर रहे कांस्टेबल मोहित कुमार को पुरस्कृत किया गया। वहीं 20 विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।