यमुना एक्सप्रेसवे पर तस्करी की शराब पकड़ने की आड़ में आबकारी विभाग के कर्मचारी वाहन सवार लोगों से चालान का भय दिखाकर वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर सामने आया है।
आरोप है कि आबकारी और पुलिस कर्मियों ने नोएडा से झांसी जा रहे वैन सवार से चालान का भय दिखाकर 400 रुपये वसूल लिए। इसे लेकर हंगामा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे के टोल इंचार्ज के हस्तक्षेप के बाद वसूली की रकम वापस की गई।
यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर मंगलवार की दोपहर आबकारी विभाग की टीम तस्करी की शराब की धरपकड़ में जुटी थी। तभी नोएडा से वैन सवार युवक पवन मिश्रा निवासी झांसी घरेलू सामान लेकर जा रहा था।