फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर खुशखबर, स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा ने लगाई लंबी छलांग, देश में मिला यह स्थान

Tue, 31 Dec 2019 10:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए साल पर ताजनगरी के लिए अच्छी खबर है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की पहली दो तिमाही के परिणाम मंगलवार शाम को जारी कर दिए गए। इसमें आगरा ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए अपनी स्वच्छता रैंकिंग सुधारी है। 
विज्ञापन


आगरा ने पहली तिमाही में देश में 23 वां और दूसरी तिमाही में 28 वां स्थान हासिल किया। बीते साल के स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा 85 वें नंबर पर रहा था। हालांकि प्रदेश में प्रयागराज पहले नंबर पर ही है। आगरा से आगे लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, कानपुर जैसे शहर हैं।

मंगलवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के दो लीग के परिणाम जारी किए गए। इनमें आगरा नगर निगम ने अप्रत्याशित छलांग लगाई है। 85 वें स्थान की जगह आगरा दो तिमाही के बाद 28 वें नंबर पर है। 
विज्ञापन

सफाई होती तो और बेहतर होता परिणाम

हालांकि पहली तिमाही आगरा की स्थिति सुधरी हुई थी, लेकिन जुलाई से सितंबर के बीच सफाई पर ध्यान न देने के कारण आगरा 23 वें स्थान से फिसलकर 28 वें स्थान पर आ गया। मेरठ ने इस दौरान अच्छी छलांग लगाई और यह कानपुर से पहले अंक पाने में सफल हो गया। 

इसी तरह लखनऊ ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया है। आगरा नगर निगम ने पहली तिमाही में 1374 अंकों का दावा किया था, लेकिन उसे 1064 अंक मिले, वहीं दूसरी तिमाही में आगरा ने 1585 अंकों का दावा किया, जिनमें 1122 अंक ही प्राप्त हो पाए।

पहली तिमाही में ये रहे अंक
प्रयागराज    - 1308
वाराणसी     - 1206
कानपुर      - 1187
लखनऊ     -  1170
आगरा       - 1064
विज्ञापन

दूसरी तिमाही ये मिले अंक
प्रयागराज   -  1401
लखनऊ     - 1389
वाराणसी    - 1272
मेरठ         -  1238
कानपुर     -  1199
आगरा     -  1122

महापौर नवीन जैन ने बताया कि मेरा लक्ष्य 2020 में आगरा को टॉप 10 शहरों में लाने का है। आगरा की सफाई में हालांकि सुधार हुआ है, लेकिन मैं अभी भी संतुष्ट नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि अगली दो तिमाही के परिणाम जब आएंगे, तब हमारी स्थिति में काफी सुधार हो चुका होगा। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अब भी सचेत हो जाना चाहिए। दूसरी तिमाही के परिणामों से मैं संतुष्ट नहीं। टॉप 10 शहरों में आने के लिए हमें अभी ज्यादा मेहनत करनी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें