आरक्षी कुशल पाल चौधरी ट्रांस यमुना थाने में मुंशी हैं। वह रात्रि ड्यूटी खत्म करके 7 सितंबर की सुबह 8 बजे थाने की पहली मंजिल पर बने अपने सरकारी आवास में आराम करने आए थे। उन्होंने वर्दी उतारकर टांग दी। दोपहर में आंख खुलने पर पेंट को चेक किया।उसमें पर्स नहीं था। उन्होंने तलाश की, लेकिन कहीं मिला नहीं। इस पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पता चला कि सुबह 9 बजे एक युवक आया था। वह सीढि़यों से ऊपर आ जाता है। उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ था। कुछ देर बाद कुशलपाल के कमरे से निकलकर चला जाता है।
पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पर्स में 3 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, लाइसेंस सहित अन्य कागजात रखे हुए थे। मुंशी ने थानेदार रोहित कुमार से शिकायत की। मगर केस दर्ज नहीं किया गया। तब तब आरोपी ने रामबाग स्थित एटीएम से उनके खाते से 25 हजार रुपये और भगवान टाकीज से 20 हजार रुपये निकाल लिए।