फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, रिश्तेदार घायल

Tue, 03 Sep 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
ओमवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में गांव अचलपुर के पास सोमवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। 
विज्ञापन


जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला नारायण निवासी ओमवीर सिंह (32) पुत्र रामप्रकाश जनपद इटावा के सैफई में सीओ की गाड़ी का चालक था। कुछ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर भोगांव अपने घर आया था। 

बाइक से भोगांव जा रहे थे दोनों 

सोमवार को ओमवीर अपने साले विक्रम सिंह के साथ औंछा से भोगांव जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव अचलपुर के पास स्विफ्ट कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं विक्रम को परिजन गंभीर हालत होने पर आगरा ले गए।

2006 में मिली थी नियुक्ति
 
परिजनों के अनुसार ओमवीर ने वर्ष 2006 में पुलिस सेवा में नियुक्ति पाई थी। करीब चार वर्षों तक वो मैनपुरी में तैनात रहा। एक वर्ष पूर्व उसका ट्रांसफर इटावा जिले में हो गया था। इस दौरान वह भोगांव थाने में ही परिवार के साथ रह रहा था। उसका परिवार आज भी भोगांव में सरकारी क्वार्टर में रह रहा है। 

पत्नी हुई बेसुध 

सिपाही की मौत की खबर जैसे ही उसकी पत्नी पूनम तक पहुंची वो बेहोश हो गई। जानकारी होते ही एटा से भी परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मां सहित अन्य परिजनों को रोता देख सात वर्षीय पुत्र प्रिंस और पांच वर्षीय पुत्री प्रत्यांशी भी रोए जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें