फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब्दुल रहमान को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर की दो सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान की रिमांड मंगलवार को खत्म हो जाएगी। पुलिस ने आरोपी से विदेशी कनेक्शन के बारे में कई जानकारी हासिल की है। पूछताछ में कई और नामों का पता चला है। इन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों से पाकिस्तान के 6 नंबर भी मिले हैं। इनकी भी खुफिया एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं। वहीं गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा और सराय ख्वाजा के रहमान कुरैशी के बारे में भी कई जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पड़ताल में लगी हैं।
18 जुलाई को सदर की दो सगी बहनों को कोलकाता के तपसिया इलाके से लाया गया था। 10 आरोपी भी पकड़े गए थे। इनमें आयशा और रहमान कुरैशी भी शामिल थे। बाद में मुस्तफाबाद, दिल्ली के अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी की गई। उसके दो बेटे और एक अन्य पकड़े गए। गिरोह युवतियों को जाल में फंसाता था। नाैकरी और मदद का झांसा देकर बातों में लेते थे। इसके बाद कश्मीर बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया था। अब्दुल रहमान की रिमांड 5 अगस्त तक की थी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके मोबाइल में पाकिस्तान के 6 नंबर मिले थे। वह उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। हालांकि यही आशंका है कि यह लोग गिरोह के लिए फंडिंग कर रहे थे। वहीं वह नेपाल, म्यांमार तक गया था। गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर सामूहिक धर्मांतरण कराने की योजना बना रहा था। पूछताछ में उसने कई लोगों के नाम बताए हैं। इनके बारे में पुलिस पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें