फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंजडुुंडवारा में 14 घंटे बरसे बदरा, हुआ जलभराव

Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गंजडुंडवारा में बारिश के बाद सहावर मार्ग पर हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा/सोरोंजी/अमांपुर/ पटियाली। मौसम ने रविवार को रात के समय करवट बदल ली। गंजडुंडवारा में 14 घंटे तक बारिश होती रही। कासगंज, सोरोंजी क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। रात में अच्छी बारिश हुई। अमांपुर, पटियाली क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे न्यूनतम पारा औसत से दो डिग्री तथा अधिकतम औसत से चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।गंजडुंडवारा में रविवार के रात 8 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया जो सोमवार को सुबह 10 बजे तक जारी रहा। लगातार बारिश होने से गांधी रोड, हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी मार्ग, सर्राफा बाजार, थाना रोड, मोहनपुर रोड, सहावर रोड सहित अन्य इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। इससे मंदिरों में पूजा करने जाने के लिए लोगों को दिक्कतें हो गई।कासगंज में रात 10 बजे अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। रात में काफी देर तक बारिश हुई। इसके बाद तड़के 4 बजे से फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह 9 बजे तक बारिश होती रही। सोरों में भी देर रात से सुबह तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। कई घंटो तक बारिश होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पटियाली व अमांपुर क्षेत्र में रात के समय हल्की बारिश हुई। इससे सुबह का तापमान औसत से 2 डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे दोपहर तक मात्र 4 डिग्री ही पारा चढ़ा। दोपहर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकार्ड हुआ जो औसत से 4 डिग्री कम रहा। शाम के समय फिर से पारे में गिरावट आ गई। लोग पूरे दिन सुकुन महसूस करते देखे गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने तथा बुधवार को गरज-चमक व तेज हवा के साथ भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मोहनपुरा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. बृृज विकास सिंह ने बताया कि बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 14 घंटे की लगातार बरसात से नगर जलमगन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें