पहले लोगों को नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना किया जाएगा। वाहनों को हटवाया जाएगा। इसके बावजूद कोई वाहन खड़ा करता है तो क्रेन से उसे पुलिस लाइन में खड़ा कराएंगे। चालान काटेंगे। 500 रुपये का जुर्माना पहली बार।दूसरी बार में 1500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
शाहगंज बाजार में राहत
शाहगंज बाजार में कार और ऑटो के प्रवेश पर रोक से यहां जाम से राहत मिली है। सोरों कटरा, सीओडी, डबल फाटक, पुलिस लाइन से किसी वाहन को अंदर नहीं आने दिया जा रहा। वहीं राजामंडी, सिंधी बाजार, सुभाष, नमक की मंडी, पीपल मंडी में भी जाम की समस्या है। यातायात पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन बाजार में भी कार और ऑटो के आवागमन पर रोक लगेगी।
शाहगंज बाजार कमेटी के महामंत्री सुनील कर्मचंदानी का कहना है कि बाजारों में ग्राहकों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग होनी चाहिए। प्रशासन को स्थान चिह्नित करके व्यवस्था करानी चाहिए।