फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण रोकने के लिए सख्ती: कंटेनमेंट जोन में पुलिस रहेगी तैनात, लोगों के बाहर जाने पर होगी रोक

Sun, 09 May 2021 08:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शहर में छह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पुलिस सख्ती करने जा रही है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि शहर में छह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें पुलिस तैनात रहेगी। यहां से लोगों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। जरूरी वस्तुएं लोगों को पुलिस की ओर से मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि कंटेनमेंट जोन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। यहां से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। इन इलाकों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाए। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

अनावश्यक रूप से घूमने वालों के चालान काटे जाएं। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी फेस शील्ड, ग्लव्स और मास्क का प्रयोग करेंगे। दुकानदार अपनी दुकान के आगे गोले बनाकर दूरी का पालन कराएंगे। सवारी वाहनों में क्षमता से आधी सवारी बैठाएंगे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एनाउंस कराया जाए। बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रहे। बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानों के बाहर बनाए दो गज की दूरी के निशान
कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए पुलिस लोगों के जहां चालान कर रही है, वहीं जागरूकता के लिए एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने बाजार खुलने से पहले दुकानों के बाहर दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए गोले के निशान बनाए। इसके साथ ही सवारी वाहनों में क्षमता से आधी सवारियां ही बैठाने के लिए चालकों को जागरूक भी किया गया।

क्षमता से अधिक सवारियां, छह बस के चालान
जगदीशपुरा पुलिस ने शनिवार शाम को बोदला चौराहे पर छह बसों को रोका। इनमें क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं। कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं हो रहा था। थाना के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चार बसें जूता फैक्टरी और दो बसों में बारात जा रही थी। बसों के चालान किए गए हैं। वहीं बिना मास्क और तीन सवारी दो पहिया वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की गई।  

1529 के बिना मास्क के चालान 
जनपद में पुलिस ने शनिवार को बिना मास्क वालों की चेकिंग का अभियान चलाया। शहर में 934 और देहात में 595 लोगों के बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर चालान काटे गए। पुलिस ने लोगों से जुर्माना भी वसूल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें