ट्राली पर सवार महिलाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में देहात से लेकर शहर तक ट्रैक्टर ट्रालियां लोगों की जान खतरे में डालकर दौड़ाई जा रही हैं। माल ढुलाई से लेकर सवारी ले जाने का काम हो रहा है। कानपुर की घटना के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अब गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाएगी, जिससे कृषि उपयोग के अलावा इनके परिचालन पर रोक लगाई जा सके।
एक अक्तूबर को कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए डीजीपी ने दस दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही डंपर, ट्रक में सवारियों को बैठाने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान और कार्रवाई के लिए कहा है। यातायात निदेशालय के निदेशक अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सभी जिलों के एसएसपी को भी पत्र जारी किया है।
ये भी पढ़ें - Agra: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे दो कर्मचारी जहरीली गैस से हुए बेहोश, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से करेंगे संपर्क
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के माध्यम से गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि ट्रैक्टर ट्रालियों में यात्रा करना खतरनाक है। लोगों को हतोत्साहित किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्रालियों का कृषि परमिट होता है। माल ढुलाई के लिए उनका व्यवसायिक में अलग से परमिट होना चाहिए, इस बारे में बताया जाएगा। इसे सवारी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा