फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांशीराम आवासों में रहने वाले ये कौन लोग हैं? पुलिस ने शुरू की संदिग्धों की जांच; बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Tue, 24 Mar 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यमुनापार क्षेत्र में कांशीराम आवास और आसपास के इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध किरायेदारों की जांच शुरू कर दी है। बिना वैध दस्तावेज रहने वालों पर कार्रवाई होगी और सभी किरायेदारों का रिकॉर्ड थाने में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुनापार के ट्रांस यमुना इलाके में पुलिस ने कांशीराम आवास सहित कालिंदी विहार में रह रहे संदिग्धों की जांच की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि कांशीराम आवास में बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। इनमें से कई बिना किसी वैध कागजात के रह रहे हैं।
विज्ञापन


इलाके में बाहर से आकर किराए पर रहने वाले ज्यादा हैं। कई बार बाहर से आकर अपराधी रहते हैं। वारदात करने के लिए रेकी करते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद भाग जाते हैं। पुलिस अब इन सभी का सत्यापन कर रही है।

मकान मालिकों से किराएदारों की जानकारी मांगी है। उन्हें थाने बुलाया जा रहा है। हर किसी का ब्योरा किराएदार रजिस्टर में रखा जाएगा। कांशीराम आवास में अवैध तरीके से रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें