फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे में कैद हुईं 'खतरनाक' तस्वीरें, देखकर पुलिस रह गई दंग, 50 लोगों को नोटिस

Wed, 25 Dec 2019 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में घरों की छतों पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें एकत्रित करने वाले 50 लोगों को नोटिस थमाए हैं। इन सभी को तत्काल इनको हटाने के लिए चेतावनी भी दी गई है। मिश्रित आबादी में ड्रोन कैमरे से जांच के दौरान छतों की ली गई फुटेज में यह सामग्री कैद हुइ है।
विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में कृष्ण नगरी का माहौल खराब करने की साजिश थी। ड्रोन कैमरे में कैद हुए फोटो कुछ यहीं बयां कर रहे हैं। गनीमत रही कि एसएसपी शलभ माथुर की रणनीति से बवाल होने से टल गया। पुलिस ने मिश्रित आबादी में ड्रोन कैमरे को उड़ाकर निगरानी की तो छतों पर जो दिखाई दिया, उससे पुलिस हैरान रह गई। 

घरों की छतों पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें ड्रोन कैमरे में कैद हो गई। गोविंदनगर पुलिस ने मामले में 50 लोगों को नोटिस थमाएहैं। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस भी मनोहरपुरा के लोगों को नोटिस थमाने की तैयारी कर रही है। इन घरों की छत पर भी ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें पाई गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छतों से सामान हटाने की चेतावनी

प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि नई बस्ती, मेवाती मौहल्ला, मटियागेट और बद्रीनगर में छतों पर ईंट, पत्थर और कांच की बोतलें ड्रोन कैमरे में कैद हुई है, जो एकत्रित की गई थीं। इन 50 लोगों को नोटिस थमाकर तत्काल हटाने की चेतावनी दी है। जल्द ही अन्य लोगों को भी नोटिस थमाए गए हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अन्य शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस-प्रशासन के आला अफसर लगातार सुरक्षा व्यवस्था को परख रहे हैं। एसएसपी शलभ माथुर ने शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें